कप्तानगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
बस्ती । जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के संत कबीर इंटर कालेज पर अतिक्रमण के चलते के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने विद्यालय की बाउंड्री गिरवा कर अवैध कब्जा हटवा दिया है। बताते चलें कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा निडर और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जनपद मे इस समय काफी चर्चा मे हैं।जनपद के हरैया तहसील अंतर्गत कप्तानगंज बाजार स्थित संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के बाउंड्री को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बुलडोजर से ढहा दिया है। फिहाल अभी भी जिले में ऐसे कई विद्यालय हैं जिनका बाउंड्री वाल सार्वजनिक भूमि पर बना है । ज्ञात हो कि इस समय जनपद में शिक्षा देने के नाम पर कुछ स्कूल संचालक शिक्षा माफिया होने के साथ-साथ भूमाफिया भी बन गए हैं
Share To:

Post A Comment: