मोहम्मद आरिफ
रिपोर्टर बस्ती (ग्रामीण अंचल )
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
नई दिल्ली: जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की अधिसूचना जारी होने जा रहे है, वहीं दिल्ली के 3 प्रमुख सियासी दलों आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के टिकटार्थी इन दिनों बेचैन से नजर आ रहे हैं. AAP के तो कुछ विधायकों को भी अपना टिकट कटने का भय सता रहा है वहीं तीनों पार्टियों से टिकट पाने की आस संजोए अनेक उम्मीदवार ज्योतिषाचार्यों के आश्वासन के सहारे अपने मन को तसल्ली देने में लगे हैं. जंहा अपने सियासी भविष्य का हाल जानने के लिए बहुत से संभावित उम्मीदवार ज्योतिष की शरण ले रहे हैं. कुछ ने तो ज्योतिष आचाार्यों के बताए उपाय भी करने शुरू कर दिए हैं.
6 जनवरी 2020 के बाद होगा चुनाव की तारीखों एलान: हम आपको बता दें कि 6 जनवरी 2020 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा किसी भी दिन कर दिए जाने की संभावना है.
अगले 10 दिनों में सभी पार्टियां करेंगी उम्मीदवारों का एलान: पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले 10 दिन के भीतर सभी पार्टियों उम्मीदवारों में पहली सूची जारी कर सकती है. ऐसे में 3 ही पार्टियों से टिकट मांग रहे कुछ उम्मीदवार इन दिनों ज्योतिषियों के चक्कर भी खूब लगा रहे हैं. अपना सियासी भविष्य भी जानना चाह रहे हैं और यह भी सुनिश्चत कर लेना चाहते हैं कि उनको टिकट मिल पाएगा या नहीं. वहीं टिकट पक्का करने के लिए कुछ उम्मीदवार गुपचुप पूजा भी करा रहे हैं तो कुछ पंडितों के बताए अन्य उपाय करने में भी पीछे नहीं हैं. चाहे वह उपाय दान पुण्य से जुड़े हों या कुछ टोटके से संबंधित हो सकता है.
www.hindnewstimes.co.in


Post A Comment: