सोमनाथ सोनकर
जिला रिपोर्टर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स ,बस्ती
फर्जी खाता खोलकर पीएम आवास का पैसा डकार गये प्रधान

बस्तीः प्रधानी का चुनाव जीतना सबसे कठिन होता है। लेकिन जितना ही यह कठिन है अमीर बनने का उतना ही शार्टकट। एक बार प्रधान हो जाने से लोगों की तकदीर बदल जा रही है। मोटरसाइकिल से चलने वालों के पास स्कार्पियो कब आ जाती है पता नही चलता। इसे सिस्टम की खामियां कहें या हवस जब एक प्रधान गरीब जनता के भी हिस्से का निवाला गटक जाता है। ताजा मामला बनकटी विकास खण्ड का चर्चा में आया है।
विकास क्षेत्र के दतुआखोर बेदूखोर में ग्राम प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास का पैसा हड़पने के लिये नाकाम तरकीब अपनाया। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब ब्लाक के अधिकारी पीएम आवास के निर्माण की स्थिति जानने लाभार्थी घर पहुचे। लाभार्थी तारा देवी के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होने बैंक जाकर पता किया तो प्रधान की कारगुजारी पता चली। प्रधान ने लाभार्थी के नाम फर्जी खाता खोलवाकर पीएम आवास का पैसा निकाल लिया। लाभार्थी द्वारा यह गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद विकास क्षेत्र में हडकम्प मच गया है। सभी प्रधान की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जांच की जाये तो ऐसे कई और खुलासे होंगे। लाभार्थी की माने तो उसके केवाईसी से एसबीआई की पाकरडाड़ शाखा में एक खाता 35841836856 तारा देवी पत्नी बाबूलाल निवासी दतुआखोर उर्फ बेदूखोर के नाम से संचालित है और खाते से चालीस हजार रुपये भी निकाले जा चुके हैं जो पीएम आवास के पहले किस्त का था। तारा देवी पत्नी बाबूलाल ने खण्ड विकास अधिकारी बनकटी को शिकायती पत्र देकर पीएम आवास की मांग करते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस सम्बंध में बीडीओ बनकटी स्वेता वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। अब कि नही

Post A Comment: