गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यहां मुस्लिम समाज के लोगों से मिले और नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के बारे में विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने की कोशिश की।
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह पूजा की और परिसर में ही बने मुस्लिमों की दुकान पर पहुंच गए। उनके आते ही आसपास के दुकानदार भी जुट गये और उनकी बात बड़े ध्यान से सुनी। योगी आदित्यनाथ की छवि मुस्लिम विरोधी की है लेकिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में ज्यादातर दुकान मुसलमानों की ही है।
उन्होंनें कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है किसी की नागरिकता लेने का नहीं जबकि विपक्ष इस मामले में लगातार झूठ फैला रहा है कि इससे मुसलमानों की नागरिकता चली जायेगी।


Post A Comment: