सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भ्रस्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी तहसील एवं थाने इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। वे भानपुर तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की यह स्पष्ट नीति है कि भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान कुल 139 मामले आये, जिसमें से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि भानपुर तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारित करे। तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान राजमणि ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसे विगत 2 वर्ष से खतौनी नहीं मिल रही है। उसे यह बताया गया है कि उसकी पत्रावली गायब है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए 1 घंटे के भीतर उसकी खतौनी तैयार कराकर स्वयं अपने हाथों से प्रदान किया। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, विद्युत, ग्रामीण विकास आदि विभागों की रही है।
भूमि विवाद संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम बना कर मौके पर भेजी जा रही है। तहसील समाधान दिवस का संचालन उप जिलाधिकारी आसाराम वर्मा ने किया। तहसीलदार देवकीनंदन त्रिपाठी ने भी लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीएमओ डॉ जेपी त्रिपाठी, पीडी आरपी सिंह, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी रंजीत निराला, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शुभ नारायण राव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Post A Comment: