सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
 बस्ती
बस्तीः जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि परिवार में पहली बार गर्भवती महिला को अच्छा स्वास्थ्य एवं पौष्टिक आहार देने के लिए शासन द्वारा किस्तों में सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। प्रत्येक गर्भवती महिला को इसका लाभ अवश्य मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया कि रजिस्ट्रेशन के साथ ही किस्त लाभार्थी के खाते में भेजवायें। सरकार की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी योजना में जो आशा रूचि नही ले रही हैं उन्हें चेतावनी पत्र जारी करते हुए कार्य पूरा कराने की कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि इस योजना में हम लाभार्थियों को लाभ दिलाकर उनका कल्याण तो करेंगे ही साथ ही साथ राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मान दिलान सकते हैं। क्यो न अभी से सक्रिय हो कर योजना को पूर्ण रूपेण सफल बनाये। यह योजना 01 जनवरी 2017 से लागू है। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य कोषाधिकारी श्री निवास त्रिपाठी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद के सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारीगण तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: