मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी योजना का ऐलान किया है जिसे सुनकर हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार एक इंटर्नशिप स्कीम लेकर आ रही है जिसके तहत 6 महीने और 1 साल की इंटर्नशिप करने पर हर युवा को मानदेय के रूप में 2500 रुपये महीना दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उन्होंने इंटरव्यू प्रक्रिया को खत्म करके सीधे रोजगार देने की परंपरा शुरू की है। पहले वाली सरकारें 5 साल में भी इतने रोजगार नहीं दे पाई थी जितने हमने 3 साल में ही दे दिए है। आने वाले 3 साल में लगभग हर कस्बे में एक आईटीआई और कौशल केंद्र खोला जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और पुलिस भर्ती में 20 फीसदी स्थान बालिकाओं को दिया जायेगा।
Share To:

Post A Comment: