बस्तीः भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ला ने पार्टी दफ्तर पर प्रत्रकार वार्ता आयोजित कर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मीडिया से रूबरू कराया। सभी का परिचय कराते हुये उन्होने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वार्ता के दौरान पत्रकारों ने तीखे सवाल किये। किसी ने शहर में अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत बेरहमी से उजाड़े जा रहे फटपाथ व्यवसासियों की समस्या उठाई तो किसी ने कागजों में किये गये पौधरोपण के नाम पर लाखारों करोड़ों रूपये की बरबादी तो किसी ने शहर में बीडीए और नगरपालिका द्वारास किये जा रहे पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पर सवाल किया। जिलाध्यक्ष ने कहा पक्षपातपूर्ण कार्यवाही करने वाले अफसरों पर कार्यवाही होगी।
उन्होने चन्दो ताल पर अवैध कब्जे तथा पौधरोपण के नाम पर धन की बरबादी को गंभीरता से लेते हुये सभी मामलों को उचित फोरम पर उठाने का आश्वासन दिया। आपको बता दें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद महेश शुक्ला ने बौद्धिक स्तर पर अत्यन्त सुदृढ़ लेगों को अपनी कार्यकारिणी में शामिल कर यह संकेत दिया है कि वे संगठन की मजबूती के साथ इसे हाईटे बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। रवि सिंह, के.डी. चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु मिश्रा, श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, आशा सिंह, रामचरन चौधरी, विवेकानन्द मिश्र, चन्द्रशेखर मुन्ना जिला महामंत्री, अमरेश कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, राम उग्रह जायसवाल, कुंवर आनन्द सिंह, मनोज ठाकुर, वैभव पाण्डेय, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्द न्यूज टाइम्स बस्ती
जिला संवाददाता
सोमनाथ सोनकर
मोबाइल नंबर
9451316972
Share To:

Post A Comment: