सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः नगर पालिका परिषद बस्ती को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका के रौतापार वार्ड में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव एवं संचालन ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू भईया ने किया। रूपम मिश्रा ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज आपके वार्ड में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। आने वाले समय में विकास कार्य तेज गति से कराये जायेंगे। उन्होंने वार्ड के स्थानीय लोगों से अपील किया कि वार्डो को साफ-सुथरा रखने के लिए हमे आपके सहयोग की अपेक्षा करती हॅू। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पुष्कर मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ्य भारत बनाने के सपने को साकार करने के क्रम में नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा निरन्तर प्रयास जारी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद प्रतिनिधि सुभाष श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, सतीष सोनकर, संतोष शुक्ला, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, सरोज देवी, पुष्प लता चैधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: