सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। एसपी हेमराज मीना के नेतृत्व में एसओजी टीम प्रभारी अवधेश राज सिंह और कलवारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह की टीम को बड़ी कामयाबी मिली पुलिस ने 1लाख 81 हज़ार 200 रुपये के जाली नोट के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है ।
एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जाली नोट के कारोबारी गणेश मौर्या, अजय यादव, अमृत सेन, विजय प्रकाश, अभय कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है, आभियुक्तो के पास 181200 रुपये , अर्ध निर्मित 74 पेज, छपे हुए कटे फ़टे नोट 15 पीस, सफेद कागज 20 पेज, डाटा केवल 2 पीस, स्केल 2 , कटर 2, लैपटॉप1 प्रिंटर 1, 5 मोबाइल फोन 1 मोटर साइकिल बरामद किया।
एसपी ने बताया कि जाली नोट के कारोबारी उन नोटों को मार्केट में ले जाकर चलाते थे तथा जाली नोट के बदले जो पैसा मिलता था वह सारा पैसा आपस में मिलकर बराबर बांट लेते थे और यह कार्य पिछले 1 वर्षों से चल रहा था
प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी पंकज, सीओ अनिल कुमार सिंह रहे मौजूद।


Post A Comment: