आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की काली सूची में जाने से पाकिस्तान बच गया। एफएटीएफ ने उसे ग्रे लिस्ट में ही रखने का फैसला किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आई है। खबर के मुताबिक मलेशिया और तुर्की ने इस दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया
एफएटीएफ का एक हिस्सा इंटरनेशनल को-ऑपरेशन रिव्यू ग्रुप (आईसीआरजी) में मंगलवार को पाकिस्तान के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। हाल ही में एफएटीएफ ने पाकिस्तान नाम लिए बिना चेतावनी भी दी थी। एफएटीएफ ने कहा कि दुनिया के कुछ देश अब भी अवैध तरीकों से जुटाई गई राशि के जरिए आतंकी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: