सोमनाथ सोनकर
जिला रिपोर्टर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा शिवगुलाम निवासी बृजवासी लाल शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के हेमन्त कुमार मिश्रा पर जमीन व दुकान दिलाने के नाम पर 3 लाख 42 हजार रूपया ठग लेने का आरोप लगाया है। उक्त धनराशि चेक और नगदी भुगतान के जरिये दी गयी है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में यह भी लिखा है कि पैसा जमीन व दुकान दिला पाने में नाकाम रहे हेमन्त से पैसा वापस मागने पर वे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं
उन्होने कहा है कि हेमन्त को पैसा वापस न करना पड़े इसके लिये वे किसी भी अनहोनी को अंजाम दे सकते हैं। उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी हेमन्त और सहयोगियों की होगी। कोतवाली पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।


Post A Comment: