PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए रविवार की शाम बिहार में लॉकडाउन का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग के बाद खुद इस बात की घोषणा की थी कि राज्य के सभी जिला मुख्यालय अनुमंडल मुख्यालय ब्लॉक और नगर निकायों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी तरह की अन्य गतिविधियां बंद रहेंगी. लेकिन पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों से लोग डाउन की जो तस्वीर सामने आई है वह बेहद हैरान करने वाली है.
राजधानी पटना में सुबह से लोग लॉकडाउन का मजाक बनाते नजर आए. सड़कों पर चहल-पहल पहले की तरह बनी रही. लोग एक जगह से दूसरे जगह ना केवल जाते नजर आएं बल्कि बाजार भी खुले रहे.
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के दो मामलों में एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ सड़क पर चल रहे 50 ऑटो को भी जप्त किया गया है. आपको बता दें कि कविता संजय अग्रवाल और आईजी संजय कुमार लगातार पटना में निरीक्षण के लिए निकल गए हैं. दोनों अधिकारियों के सड़क पर उतरने के साथ ही लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू करने की कार्रवाई शुरू हो गई है.


Post A Comment: