सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
 बस्ती
बस्ती : कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में शुक्रवार को सेमिनार किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सीनि केयर, जूनियर रेजीडेंट, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ समेत स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस के प्रति आगाह किया।
डीएम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दंपती को भोजन न दिए जाने के प्रकरण में दोषी कर्मचारी को चेतावनी देने का निर्देश दिए। कहा कि अगली बार यदि कोई कर्मचारी इस प्रकार की शिथिलता बरतता है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी। सीएमएस डा. सोमेश कुमार को सभी आवश्यक प्रबंध करने का निर्देश दिया। यदि कोई सामान दवा, उपकरण जिले में उपलब्ध नहीं है और लखनऊ दिल्ली से मंगाना हो तो उसका भी प्रबंध करें। इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सीएमएस सोमेश कुमार ने बताया कि सभी व्यवस्था है। कोई दिक्कत नही है। प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने डाक्टरों को कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। डीएम ने निर्मित नौ प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण किए। नर्सेस हास्टल भी देखा। कार्य पूर्ण होने पर संभावित कोरोना वायरस के मरीजों तथा उनके तीमारदारों को यहां पर रख सकते हैं। एडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, डा. अनिल यादव, डा. जीएम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment: