यूपी के संतकबीरनगर जनपद में देवबंद से लौटे 23 वर्षीय छात्र के परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए. संक्रमित छात्र के परिवार के 19 सदस्यों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे. शुक्रवार की आधी रात के बाद आई जांच रिपोर्ट में 19 सदस्य संक्रमित पाए गए. इस सूचना के बाद पूरे नगर पंचायत मगहर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील किया
यह युवक 23 अप्रैल को सुबह लखनऊ से आया था । जिसकी जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव पाई गई है । इसके परिवार के लगभग दस सदस्यों को रात में ही क्वारंटीन कर दिया गया है । तिलाठी गाँव को भी शनिवार को सुबह चार बजे सील कर दिया गया । इस तरह जिले में कुल मिलाकर कोरोना पाजिटिव की संख्या 22 हो गई है ।


Post A Comment: