एटा। एटा में शनिवार को पांच शव एक ही घर से मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। एसएसपी सुनील कुमार ने बताया कि दिवाकर की पत्नी दिव्या शर्मा ने पहले ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बहन बुलबुल, दो बच्चे आरूष और छोटू को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर दिया था।
इसके बाद सभी के मरने की पुष्टि के लिए उनके गले दबाए और बाद में खुद भी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया और हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली।मामले के पीछे गृहक्लेश सामने आ रहा है।
जानें पूरा घटनाक्रम
कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रृंगार नगर में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी का मकान है। उनका बेटा दिवाकर पचौरी रुड़की में एक दवा कंपनी में नौकरी करता है। दिवाकर की पत्नी दिव्या पचौरी, दिव्या की 26 वर्षीय बहन बुलबुल, दो बच्चे आरूष (10) छोटू (10 माह) यहां ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी के साथ रहते थे।
शनिवार सुबह तकरीबन सात बजे दूधिया घर आया था तो देखा कि गेट बंद है और अंदर खाट पर पर दिव्या पड़ी हुई थी। उसने कॉलोनी के लोगों को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोहे के गेट के एंगल काटे और अंदर का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया।
अंदर पांच लोगों की लाशें मिली थीं। पुलिस ने बीती रात इस पोस्टमार्टम कराया। सभी का विसरा सुरक्षित रखा गया। इसके बाद रविवार सुबह एसएसपी ने इस मामले का खुलासा किया


Post A Comment: