संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती जिले में कोरोनॉ संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़ती चली जा रही है आज देर रात को ही 2 नए मामले सामने आए है बता दे की मेडिकल कॉलेज बस्ती में एक सप्ताह पहले क्वारंटीन किये गए दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका नमूना जांच के लिए मंगलवार को भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। देर रात आई रिपोर्ट में सीएमओ डॉ जेपी त्रिपाठी ने कहा कि 23 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन दोनों को पिछले दिनों पुलिस ने जमाती बताकर मेडिकल कॉलेज बस्ती में क्वारंटीन कराया था।
रिपोर्ट आते ही दोनों को आइसोलेशन वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है, डीएम आशुतोष निरंजन ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। विदित हो कि बस्ती में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जिसमे से एक की मौत हो चुकी है


Post A Comment: