बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है, बॉलीवुड के लिए लगातार दो दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं है, एक दिन पहले ही इरफान का निधन हुआ और आज ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह ट्टीट कर इस खबर की जानकारी दी है.
67 साल के ऋषि कई दशकों बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के दमपर राज कर रहे थे, आज सुबह जब उनके खास दोस्त अमिताभ ने उनके निधन की जानकारी दी तो पूरे देश के लोग शोक में डूब गए. अमिताभ और ऋषि करीबी दोस्त रहे हैं, उनके ट्वीट से ही पता चल रहा है कि उनकी मौत से वो किस कदर टूट गए हैं.
Actor Amitabh Bachchan announces on Twitter that veteran actor Rishi Kapoor has passed away.
View image on Twitter
1,094 people are talking about this

ऋषि कपूर की तबीयत खराब थी बुधवार सुबह मुंबई के एनएच रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ऋषि पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित हैं, करीब एक साल तक अमेरिका में इलाज कराने के बाद कुछ महीने पहले ही वो भारत लौटे थे. बताया जा रहा है कि कुछ दिन से उनकी सेहत ठीक नहीं थी और बुधवार को परेशानी ज्यादा बढ़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
बता दें कि 2018 में खुद ऋषि ने अपनी बीमारी के बारे में लोगों को बताया था और वो अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ अमेरिका में इलाज के लिए चले गए थे. करीब एक साल तक ऋषि और नीतू अमेरिका में ही रहे. उनके बेटे रणबीर कपूर भी अक्सर अमेरिका उनसे मिलने जाया करते थे. करीब एक साल तक इलाज के बाद ऋषि भारत लौटे थे.
बीमारी की वजह से अक्सर उनकी तबीयत बिगड़ जाती है, कुछ दिन पहले ही वो दिल्ली में थे, जब उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

Share To:

Post A Comment: