गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। गोंडा जिलें में कोरोना पॉजिटिव का पहला मरीज मिला| इसी के साथ गोंडा में भी कोरोना की दस्तक, 25 वर्षीय युवक रोहित की रिपोर्ट आई पॉजिटिव|कौड़िया थाना क्षेत्र के बिछुड़ी गांव का रहने वाला है युवक|
15 अप्रैल को दिल्ली से गोंडा आया था युवक निकला कोरोना पॉजिटिव| युवक को लेवल वन वार्ड में कराया गया भर्ती| सीएचसी पंडरी कृपाल को बनाया गया है लेवल वन कोरोना सेंटर|  जिला अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया क्वॉरेंटाइन, हॉटस्पॉट के प्रोटोकॉल को जिला प्रशासन कर रहा तैयारी, युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी| डीएम गोंडा द्वारा ट्वीट कर की गई पुष्टि।
 जनपद मेँ 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है,संबन्धित मरीज क़ो लेवल 1 हॉस्पिटल मेँ शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है,साथ ही हॉट स्पॉट के प्रोटोकाल भी फॉलो कराने का कार्य प्रगति पर है,कांटैक्ट ट्रैसिंग करी जा रही है|यह जानकारी जिला अधिकारी ने ट्वीट करके दी है।
Share To:

Post A Comment: