सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती सफाई कर्मी प्रमुख श्री अनिल सिंह द्वारा एक सफाई अभियान नवीन सब्जी मंडी एवं फल मंडी में किया गया जिसमें वह खुद अपनी टीम के साथ साफ-सफाई अभियान में लगे हुए थे श्री अनिल सिंह और उनकी टीम द्वारा नवीन सब्जी मंडी फल मंडी एव मंडी में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है आने जाने वाले के गाड़ी पर भी सैनिटाजेशन तथा आवश्यक दवाओं का छिड़काव भी किया गया श्री अनिल सिंह ने हिन्द न्यूज़ टाइम्स संवाददाता सोमनाथ सोनकर को बताया कि कोरोना काल में नवीन सब्जी मंडी एवं फल मंडी तथा बैंकों में साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन की अत्यंत आवश्यकता होती है क्योंकि यह सब सार्वजनिक स्थान है जहां पर बहुतायत संख्या में लोगों का आवागमन होता है इस अभियान से वायरस के रोकथाम में मदद मिलेगी तथा यह सब स्थान सुरक्षित हो जाएंगे

Post A Comment: