सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती - :अजय कुमार श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन  को देखते शनिवार को रौतापार के गरीब परिवारों में घर-घर जाकर खाद्यान्न किट का वितरण किया।
अजय कुमार ने कहा कि लॉक डाउन के कारण दिहाडी मजदूरों, रोज परिश्रम कर कमाने खाने वालों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है। उनका हर संभव प्रयास होगा कि जितना संभव हो सके गरीबो तक मदद पहुंचाया जाय।
लॉक डाउन के बाद से ही उनके द्वारा निरन्तर पात्रों तक अनाज एवं अन्य संसाधान उपलब्ध कराया जायेगा। गरीब परिवारों में सामग्री वितरण में संदीप कुमार, नीरज कुमार, देवेश श्रीवास्तव, इशान श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया।
Share To:

Post A Comment: