फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा यह सूचित किया है कि उनके घर पर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। करण ने बताया कि यह जानकारी पाते ही उन दो लोगों को बिल्डिंग के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कराया गया है।
उन्होंने बताया की उनकी तरफ़ से तुरंत बीएमसी को सूचित कर दिया गया था और उनकी पूरी बिल्डिंग को अच्छी तरह से साफ़ कर दिया गया है।
करण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बयान साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि घर के बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं और उन सब ने आज सुबह ही स्वैब परीक्षण लिया है जो कि सबका नेगेटिव आया है।
करण ने यह भी कहा कि आसपास के सभी लोगों की सुरक्षा के लिए अगले 14 दिनों तक उनका पूरा परिवार एहतियात के तौर परआइसोलेशन में रहेगा।


Post A Comment: