रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
                 बस्ती
बस्ती प्रवासी कामगार बड़ी संख्या में गांव पहुंच चुके हैं। 32 हजार गांवों में होम क्वारंटीन हैं तो करीब 13 हजार पहले क्वारंटीन किए गए प्रवासी डिस्चार्ज हो चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने अधिक से अधिक प्रवासियों को काम देने को ठाना है। ऐसे में जिले के छह ब्लॉकों में मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने आधा दर्जन खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीडीओ श्रीमती ब्रोका की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि विकास खंड रुधौली की 10 ग्राम पंचायत में काम नहीं चल रहा है। जिन गांवों में काम चल रहा है कि उन गांवों में केवल 23 मजदूरों को काम मिल पा रहा है। रामनगर में 22, परसुरामपुर में 20, दुबौलिया में 24, विक्रमजोत में 16 तथा साऊंघाट में मानक से कम मजदूरों को काम मिल पा रहा है।
पूर्व में निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक काम चलेगा। उस काम में कम से कम 50 मजदूरों को काम दिया जाएगा। इन छह ब्लॉकों में पूर्व में जारी निर्देश का पालन नहीं हो पा रहा है। सीडीओ ने इन छह बीडीओ को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है और निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में काम शुरू हो और कम से कम 50 मजदूरों को काम मिले।
Share To:

Post A Comment: