नई दिल्ली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सेहत के बारे में अफवाह उड़ाने के आरोप में चार लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। इन चार लोगों को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने ट्विटर पर अमित शाह की सेहत के बारे में अफवाहों को हवा दी।
क्राइम ब्रांच की टीम के मुताबिक अहमदाबाद और भावनगर से गिरफ्तार इन लोगों ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाह की फोटो लगाकर कहा कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। फेक ट्विटर अकाउंट चलाने का भी इनपर आरोप लगया गया है। फिलहाल इनसे पूछताछ की जारी है।
बता दें कि अमित शाह ने अपनी सेहत को लेकर चल रही अटकलों पर आज अपना रुख साफ किया था।
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा-
'पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं। यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है।'
'मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है।'
गृहमंत्री के नाम से फर्जी ट्वीट किया वायरल
दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर अमित शाह के ट्विटर हैंडल के नाम से एक फर्जी ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा था, जिसमें उन्हें बीमार बताया गया. वायरल फोटो के मुताबिक गृहमंत्री ने खुद स्वीकारा कि उन्हें बोन कैंसर है।
असल में ये तस्वीर झूठी है. अमित शाह के ट्विटर हैंडल से इस तरह की पोस्ट कभी नहीं की गई। वहीं वायरल तस्वीर को ध्यान से देखा जाए तो इसमें काफी सारी गलतियां हैं, जिससे साफ होता कि फोटो को एडिट किया गया है। दूसरा ग्रहमंत्री का हालिया ट्वीट तमाम अफवाहों को गलत ठहरा चुका है जिनमें उन्हें बीमार बताया गया।
ऐसे में कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट की फर्जी पोस्ट बनाकर वायरल होती देखी गयी. इसकी पड़ताल करते हुई पुलिस की नजर में चार लोग आए जो इसे जानबूझकर वायरल कर रहे थे. पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर उनतक पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है वहीं पुलिस अब उस शख्श को ढूंढ रही है जिसने गृहमंत्री को लेकर ये फर्जी पोस्ट किया था.गृह मंत्री ने किया ये ट्वीट
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह ''पूरी तरह स्वस्थ'' हैं और किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं. शाह ने बयान जारी कर कहा कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से फैली. उन्होंने ट्विटर पर बयान साझा करते हुए कहा, ''मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.''

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा था कि- पिछले कई दिनों से कुछ मित्रों ने सोशल मिडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कई मनगढ़ंत अफवाए फैलाई हैं. यहां तक कि कई लोगों ने मेरी मृत्यु के लिए भी ट्वीट कर दुआ मांगी है.

देश इस समय कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा और देश के गृह मंत्री के नाते देर रात तक अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मैंने इस सब पर ध्यान नहीं दिया. जब यह मेरे संज्ञान में आया तो मैंने सोचा कि यह सभी लोग अपनी काल्पनिक सोच का आनंद लेते रहें, इसलिये मैंने कोई स्पष्टता नहीं की.

परन्तु मेरी पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओ और मेरे शुभचिंतकों ने विगत दो दिनों से काफी चिंता व्यक्त की और उनकी चिंता को मैं नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता. इसलिए मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं, कि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ऐसा मानना है कि इस तरह की अफवाह स्वास्थ्य को और अधिक मज़बूत करती हैं. इसलिए मैं ऐसे सभी लोगों से आशा करता हूं कि वो यह व्यर्थ की बातें छोड़कर मुझे मेरा कार्य करने देंगे और स्वयं भी अपने काम करेंगे.

मेरे शुभचिन्तक और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ का मेरे हालचाल पूछने और मेरी चिंता करने के लिए उनका आभार व्यक्त हूं.

और जिन लोगों ने यह अफवाएं फैलाई है उनके प्रति मेरे मन में कोई दुर्भावना या द्वेष नहीं है. आपका भी धन्यवाद.
Share To:

Post A Comment: