सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। महाराष्ट्र से आए हुए प्रवासी मजदूरों में से 6 नए मजदूर के कोरोना सक्रमित पाए जाने पर अब बस्ती में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है
 जिलाधिकारी ने सूचित किया अभी जल्द ही जो मजदूर महाराष्ट्र से आए है उनमें से 6लोगो की रिपोर्ट पोजिटिव आई है ये सब पहले से ही  क्वारेंटीन किए जा चुके है इसके पूर्व जनपद में प्रवासी मजदूरों में संक्रमितों की संख्या 12 थी, इन सभी को जोड़ते हुए संख्या 18 हो गई है।
 उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में कुल 35+6=41 लोग संक्रमित पाए गए थे, जिसमे से एक की मेडिकल कालेज पूर्व में ही मृत्यु हो गई थी अबतक 22मरीज ठीक होकर घर भेजे गए है अब केवल 18 मरीज बचे है,जो सभी महाराष्ट्र से आए है और पहले से ही क्वारेंटीन है
 उन्होंने कहा कि जनपद में स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में है जनपद वासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
Share To:

Post A Comment: