देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिलने से प्रशासन पूरी तरह से राहत में था, लेकिन अचानक आज एक कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी मुताबिक देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 3 दिन पहले मुंबई से आया था। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरे गांव को सील कर दिया गया।
जिलाधिकारी का कहना है कि यह 27 तारीख को मुम्बई से एम्बुलेंस द्वारा मरीज के साथ आया था।


Post A Comment: