रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती
कलवारी, बस्तीः कुदरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत थन्हवा मुड़ियारी में कोटे की दुकान की जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राम प्रसाद ने मौके पर जुटे ग्रामीणों से उनका बयान दर्ज किया। ग्राम पंचायत थन्हवा मुड़ियारी निवासी राजेश यादव ने जिला पूर्ति निरीक्षक व एसडीएम सदर से कोटेदार की शिकायत किया था कि कोटेदार कार्ड धारकों को यूनिट से कम राशन देता है और निःशुल्क राशन न देकर रुपए की मांग करता है।
विरोध करने पर गाली गलौज भी कर लेता है। इतना ही नहीं धारको से अंगूठा लगवाने के बाद राशन भी नहीं देता है। जिसकी जांच करने गुरुवार को जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देशन पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक गांव पहुंच कार्ड धारको से उनकी समस्या सुने। कार्ड धारकों ने कोटेदार राजाराम पर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक को अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि साहब हम लोगों को राशन का वितरण सही ढंग से नही किया जाता है और यूनिट से कम राशन दिया जाता है। भारी संख्या में कार्ड धारको ने कोटेदार पर राशन कम देने व पैसा लेने का आरोप लगाया है।


Post A Comment: