बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने  कप्तानगंज ब्लॉक के  पसपुरा के चुड़िहार , गौर ब्लॉक  के बसाहा, मैभिया,पकड़ी जप्ती सहित कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के राहगीरो एवं बंजारो, जरुरतमंदो में मास्क एवं राहत सामग्री का वितरण किया।
सिद्धार्थ सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वे कोरोना से डरने  की जगह सचेत रहे।  बाजार में खरीदारी, खेती किसानी में भी शारीरिक दूरी बनाकर ही कार्य करें।
जरूरतमंदों को सामग्री वितरण में मुख्य रूप से  राहुल सिंह,  लाल जी वर्मा, इदू अली, बावी चौबे,खुन खुन बाबा, रियाज अली, रोहित सिंह,संदीप यादव आदि ने योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment: