- किसान भाइयों की आय दोगुनी करने, कृषि से जुड़े रोजगार बढ़ाने और फसलों के भंडारण से लेकर ब्रांडिंग कर लोकल से ग्लोबल बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर कटाई के बाद प्रबंधन, कोल्ड चेन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग से किसान भाइयों की आय बढ़ाने और रोजगार अवसरों के सृजन के लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान करने पर PM श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन। कोरोना के खिलाफ जंग में 20 लाख करोड़ के पैकेज से अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर भारत के लिए तैयार करने में इसका बड़ा योगदान होगा।
#lockdown के दौरान मोदी सरकार ने PM किसान सम्मान निधि के तहत 18,700 करोड़ रुपये खातों में डाले। MSP के तहत 74,300 करोड़ रुपये की फसल खरीदी। फसल बीमा योजना के तहत 64,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया।
#COVIDー19 के खिलाफ जंग में प्रभावी रही हर्बल खेती को प्रोत्साहन के लिए मोदी सरकार ने 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। दो सालों में 10 लाख हेक्टेयर जमीन पर खेती होगी। इससे किसानों को 5 हजार करोड़ रुपये की आय होगी।
उत्तर प्रदेश में मैंगो क्लस्टर, बिहार में मखाना, कश्मीर में केसर, आंध्र प्रदेश में मिर्ची और तेलंगाना में हल्दी क्लस्टर बनाये जाएंगे। माइक्रो फ़ूड इंटरप्राइजेज के लिए 10 हजार करोड़ रुपये खर्च की भी मोदी सरकार की योजना है।


Post A Comment: