सोमनाथ सोनकर
बस्ती
नर्सिंग होम एवं पैरामेडिकल कालेज की जिले को मिली सौगात-डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी
नाथनगर में निर्माधीन भवन का निरीक्षण करते डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी
पिता जी के सपनों को साकार करना दोनों भाइयों का सपना-राकेश चतुर्वेदी
संतकबीरनगर। जिले में शिक्षण संस्थानों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रहीं है, लेकिन एैसा संस्थान जिसके लिए होनहारों को गोरखपुर और लखनऊ जैसे शहर में जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, उसे दूर करने के लिए सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सहित दर्जन भर संस्थान के डायरेक्टर डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी व एसआर इंटर नेशनल एकेडमी नाथनगर के प्रबन्धक निदेशक अजय प्रताप नारायण उर्फ राकेश चतुर्वेदी ने बीणा उठाते हुए भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने रविवार को भवन निर्माण की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा की नर्सिंग होम एवं पैरामेडिकल कालेज खोलने का सपना बहुत दिनों से था, जिसकी शुरूवात जनपद वासियों की मांग कर दिया गया। उन्होंने कहा की जिले में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिए तमाम विद्यालय स्थापित किये गये, लेकिन पैरामेडिकल कालेज की कमी जिले के होनवारों में कसक थी और परेशानियों का सामना करना पड़ता था, इसी लिए नर्सिंग होम और पैरामेडिकल कालेज की शुरूवात किया गया है। एस आर इंटर नेशनल एकेडमी के प्रबन्धक निदेशक अजय प्रताप नारायण उर्फ राकेश चतुर्वेदी ने कहा की पिता जी के सपनों को साकार करने के लिए हम दोनों भाइयों ने संकल्प लिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की संतकबीरनगर जनपद में ऐसे संस्थान की स्थापना होने से छात्र-छात्राओं को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और कम खर्च में शिक्षा उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर वेद प्रकाश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, बलराम यादव, संदीप सिंह, सुबाष तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहें।


Post A Comment: