रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
           बस्ती

बीते4/ 5 मई की रात डेंढ़  बजे के करीब विकास पुत्र ओमप्रकाश निवासी हाथा बुजूर्ग थाना वाल्टरगंज
विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी वानगढ थाना  वाल्टरगंज ,रविंद्र पुत्र लाल बिहारी  निवासी कनैली थाना  मुंडेरवा, को बटेला के पुल के पास चाकू, सबरी व कट्टा के साथ  लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में रविंद्र का अपराधिक इतिहास बहुत पुराना है। इसके पूर्व भी कई संगीन मामले में रविंद्र के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया हो चुका है। स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी विकास पुत्र ओमप्रकाश के विरुद्धके विरुद्ध 401 आईपीसी 425, तथा विकास पुत्र राजेंद्र के विरुद्ध 401 आईपीसी तथा रविंद्र पुत्र लाल बिहारी के विरुद्ध 401 आईपीसी 325 की धारा में मुकदमा पंजीकृत करा कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
रवीन्द्र पुत्र लालबिहारी का कोतवाली थाना क्षेत्र मे एक लूट और मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 3/25आर्म्स एक्ट का मुकदमा पहले भी दर्ज है।टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल चौकी इंचार्ज ख़झौला योगेश कुमार सिंह शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment: