देशभर में गर्मी का दौर शुरू हो चुका है,ऐसे में पंखे के बिना व्यक्ति एक मिनट भी रहना पसंद नहीं करता है, हममें से कई लोग टेबल पंखे, सीलिंग पंखे अन्य कई प्रकार के पंखे का इस्तेमाल करते है,मगर दोस्तों कभी आपने सोचा जो पंखा आपको हवा देता है, जिस हवा से धूल साफ हो जाया करती है, वही पंखे अक्सर धूल के कारण गंदा क्यों हो जाता है।
पंखे की बनावट है उसके गंदे होने का कारण-
यही सवाल मेरे मन में भी था, इसी सवाल को हल करने के लिए मैंने बहुत से लोगों को इस बारे में पूछा, इन्हीं में से मुझे एक इलेक्ट्रॉनिक का कार्य करने वाले व्यक्ति ने बताया कि पंखे की पंखुड़ियों की बनावट ही उसके गंदे होने का कारण है अगर आप इन पंखुड़ियों में थोड़ा परिवर्तन करते हो तो यह पंखे गंदे नहीं होंगे, मगर ऐसा करने पर यह पंखे आपको हवा नहीं देंगे।
जब आप पंखे को ध्यान से देखोगे तो आप पाएंगे कि उस पंखे की पंखुड़ियों की बनावट एक विशेष प्रकार की होती है,पंखे में अन्य कई प्रकार के उपकरण लगे हुए होते है, मगर पंखे में लगी हुई बिजली की मोटर के कारण ही पंखुड़िया गोल गोल घूमती है, जिससे पंखे के पीछे की ओर मौजूद हवा के कणों को अपनी ओर आकर्षित करती है और उन्हें आगे की ओर धक्का का देती है,और हम सब यह जानते हैं कि हवा में नमी होती है। इसी नमी के कारण जब यह प्रक्रिया हो रही होती है तब नमी पंखुड़ियों मैं चिपक जाती है और वह भाग थोड़ा सा गीला हो जाता है। पंखुड़ी के गीला होने पर हवा में मौजूद धुल के बारीक कण उस पर चिपक जाते हैं और वे पंखा गंदा हो जाता है


Post A Comment: