रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती
जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शिवहर्ष किसान डिग्री कालेज में प्रवासी मजदूरो के कैम्प का निरीक्षण किया। जहां करीब 100 प्रवासी मजदूर है।
तहसीलदार पवन जायसवाल ने बताया कि सबका थर्मल स्किनिंग करते हुए होम कोरेन्टाइन के लिए उनको घर भेज दिया गया है। उन्होने बताया कि सभी प्रवासी मजदूरों का डेटावेस तैयार कर लिया गया है। उनका नाम, पता, मो0नं0 कम्पयूटर में दर्ज कर लिया गया, आगे भी आने वाले मजदूरों का डेटावेस तैयार किया जाता रहेंगा ताकि किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ला, सीओ गिरिश सिंह तथा नायब तहसीलदार एवं तहसील कर्मी भी उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील हर्रैया में घधौआ पुलिस चैकी पहुॅचकर वहाॅ प्रवासी मजदूरों के लिए हो रहे स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये। यहा अलग-अलग राज्य व जिलों से बस्ती आ रहे लागों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भी सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जाय। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना उपस्थित रहे।


Post A Comment: