सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती पहले ही कोरोना संकट से जूझ रहे हमारे देश व पलायन कर रहे मज़दूर वर्ग के साथ-साथ ज़रूरतमंद को कम से कम भोजन का संकट उत्पन्न न हो इस दिशा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला जी व सांसद श्री हरीश द्विवेदी जी के नेतृत्व में पूरा भाजपा  संगठन उर्जान्वित एवं एकत्रित होकर बढ़-चढ़कर सहायता करने के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में कल बस्ती टोल प्लाजा पर जनपद से होकर गुजरने वाले ज़रूरतमंदों को प्रतिदिन की तरह लंच पैकेट, फल, बिस्कुट पैकेट, जल आदि उपलब्ध कराया गया। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों के लिए पैदल यात्रा कर रहे राहगीरों को पैदल न जाने के लिए जिलाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला जी ने समझाया व उनको उधर से गुज़र रहे वाहनचालकों से अनुरोध कर उनकी यात्रा की व्यवस्था की।
वहीं पुराना डाकखाना स्थित बस्ती क्लब पहुँच माननीय सांसद जी, जिलाधिकारी श्री आशुतोष निरंजन जी के साथ जिला प्रशासन ने भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक पाण्डेय, भाजपा नेता सगुन शुक्ल, अनित शुक्ला, आकाश शुक्ला, कार्तिकेय सिंह राणा, सत्येंद्र विश्वकर्मा आदि के निरंतर प्रयासरत रहने की प्रशंसा की।
भाजपा नेता सगुन शुक्ल ने सभी का मनोबल बढ़ाने के लिए माननीय सांसद जी व जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री वैभव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, परमेश्वर शुक्ल 'पप्पू', अखंड प्रताप सिंह, अभिनव उपाध्याय, अधिवक्ता सुमित शुक्ल, मुरली मनोहर शुक्ला, दिव्यांशु दूबे, भावेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: