प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रात 8 बजे एक बार फिर राष्‍ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं. @PMOIndia टि्वटर हैंडल से यह जानकारी दी गई. माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने संबोधन के दौरान लॉकडाउन को लेकर महत्‍वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं. एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बात की थी, जिसमें ज्‍यादातर मुख्‍यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दलीलें दी थीं. लॉकडाउन पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री को करना है रात 8 बजे वे लॉकडाउन को बढ़ाने या फिर इससे निकलने के प्‍लान की जानकारी देंगे.

Share To:

Post A Comment: