जानलेवा कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से अब दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। भारत में भी कोरोना का मामला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब सवाल यह है कि कैसे पहचाने की किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं। क्या हैं कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms of corona virus) और कैसे करें इस जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव?
Coronavirus एक संक्रामक बीमारी है। यह अपने शुरुआती दिनों में भारत में होने वाले आम फ्लू सर्दी-जुकाम से मिलता-जुलता है। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना वायरस का हमला इन्सानी शरीर पर तेज होने लगता है, शरीर में कई तरह के परिवर्तन होने लगते हैं।
कोरोना वायरस का लक्षण (Symptoms of corona virus) स्वाइन फ्लू की तरह ही होते हैं। शुरुआत में लोगों हल्की सर्दी-जुकाम होती है। फिर बुखार आता है। धीरे-धीरे कोरोना पीड़ित इंसान खुद को कमजोर महसूस करने लगता है। सांस लेने में तकलीफ होती है। कई मामलों में वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़ों में पानी भरने लगता है और खून का सही से संचरण नहीं हो पाता है।
कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms of corona virus)-
- सिरदर्द
- खांसी
- सांस लेने में परेशानी
- मांसपेशियों में दर्द
- बुखार और थकान
कोरोना का वायरस इंसान के शरीर में पहुंचने के बाद सबसे पहले फेफड़ों को संक्रमित करता है। इस कारण पहले बुखार और फिर खांसी होती है और बाद में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इस वायरस के लक्षण दिखने में कम से कम पांच दिन का समय लगता है। हालांकि कई वैज्ञानिकों का कहना है कि कुछ मामलों में लक्षण कई दिनों बाद भी दिखता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद लक्षण दिखने में 14 दिनों का समय लग सकता है। वहीं कुछ शोधार्थी के मुताबिक, यह समय 24 दिनों का भी हो सकता है।
फिलहाल कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, ब्रिटेन के मुताबिक, यदि आपको कोरोना के संक्रमण होने का शक है तो-
- पहला कदम- डॉक्टर, फार्मेसी या अस्पताल जाने से बचें
- दूसरा कदम- नजदीकी इलाकों में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से फोन पर या ऑनलाइन इसकी जानकारी लें
- तीसरा कदम- खुद को अन्य लोगों से दूर रखें ( अभी तक सभी मामलों में ऐसा ही किया जा रहा है)
- चौथा कदम- स्थानीय स्वास्थ्य टीम आपकी स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर जांच कर सकती है।
- पांचवा कदम- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या नर्स (आपको क्या करना चाहिए) इसकी जानकारी देंगे।


Post A Comment: