रिपोर्ट: समीप श्रीवास्तव

संतकबीरनगर- उत्तर प्रदेश के बेरोजगार जनता के लिए ये कहावत बिल्कुल फिट बैठती है, बड़े बेआबरू होकर निकले तेरे दर से, अब तो
बेरोजगारो के लिए उत्तर प्रदेश उनके रोजगार का कब्रगाह बन चुका है। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला-इकाई की टीम ने अपने घर पर रहते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। जिला-संयोजक रमेश चंद्र यादव का कहना है कि यूपी का युवा आँखो मे सपने लिए सालो परीक्षाओ मे सफल होने कि लिए तैयारियाँ करता है लेकिन योगी सरकार की भ्रष्टाचारी सरकारी तंत्र से निराशा के अलावा कुछ नही मिलता है 69000 शिक्षक भर्ती उन्ही नाकामियों का जीता जागता उदाहरण है।
जिला-मीडिया प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने युवाओं के दुःख-दर्द को समझते हुए कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती की वैंकेंसी निकलने से लेकर परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बाद तक यूपी के युवा का भविष्य अधर मे लटक चुका है। इस भर्ती मे नेताओ, सरकारी अफसर, बाबू की दलालो से मिली भगत ने प्रदेश के युवाओ के भविष्य को संकट मे डाल दिया है।
जिला-महासचिव सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व-जिला संयोजक सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, आशीष कुमार गुप्त, अमरपाल पांडेय, तीरथ अग्रहरी, आलोक बरनवाल, नूर मोहम्मद, शाहिद खान, बेलाल अहमद, राजेश कुमार चौधरी, राम उजागिर यादव, सुधीर सिंह, सैफ खान इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इस शिक्षक-भर्ती घोटाले की SIT जांच की मांग की तथा युवाओं के भविष्य को अधर में रखने से रोकने के लिए उत्तर-प्रदेश सरकार से सभी युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सौंम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार गुप्त, अमरपाल पांडेय, तीरथ अग्रहरी, आलोक बरनवाल, नूर मोहम्मद, शाहिद खान, बेलाल अहमद, राजेश कुमार चौधरी, राम उजागिर यादव, सुधीर सिंह, सैफ खान, कमरे आलम, मनोज सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment: