रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
गोंडा जिले के खोडरे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट के मजरा दीवान डीह में करेले की सब्जी खाने से एक ही परिवार के दर्जनों लोग बीमार हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट दीवान डीह पूर्वी में एक ही परिवार के 9 लोगों की करेले की सब्जी खाने से हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने हालत बिगड़ता देख गौरा चौकी के निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया।
केशव नगर ग्रांट के प्रधान प्रतिनिधि रुसे यादव ने बताया कि शाम को करेले की सब्जी खाने के बाद केशव नगर ग्रांट दीवान डीह के राम जनक, मीना देवी, बासमती देवी , तिलका देवी , पुष्पा देवी, अजय कुमार, सीमा , विजय , विकास हालत बिगड़ गयी है। सभी 9 लोगों का इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर गांव में मौजूद लोगों से मामले की जानकारी कर रही है।

Post A Comment: