रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
                  बस्ती
थाना नगर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी के बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती  हेमराज मीना द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री पंकज के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में
 दिनांक 13.06.2020 को समय 11:30 बजे रात्रि में मुखबिर की सूचना के आधार पर दोबखरा पेट्रोल पंप से 100 मीटर पश्चिम तरफ हाईवे से एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी के बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में उसने गोटवा बाजार से बैटरी और बसहवा से मोटरसाइकिल UP-51-M 3855 चोरी करना बताया है जिसके संबंध में मुoअoसंo 107/2020 धारा 457,380,411 ipc व मुoअoसंo 112/2020 धारा 379,411 ipc पंजीकृत है।
Share To:

Post A Comment: