रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
बस्ती 11 जून 2020।जनपद बस्ती अंतर्गत कप्तानगंज विधानसभा 308 के विधायक सीए चंद्रप्रकाश शुक्ल द्वारा कप्तानगंज बाजार में पैदल भ्रमण कर जाने लोगो का हालचाल। विधायक द्वारा लोगो में पार्टी का पर्चा बांटे साथ में माक्स और सेनेटाइजर भी बांटे।जरूरत संबंधित चीजों का भी वितरण किये। विधायक ने लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु अपील किये कहे कि करोना जैसी महामारी से हमारा देश लड़ रहा है। हमें सावधानीपूर्वक अपने-अपने कार्यों को करना चाहिए।इस लड़ाई में आप सब को पूरा-पूरा सहयोग सरकार का करना चाहिए। विधायक ने सभी क्षेत्रवासियो से अपील किये कि बिना माक्स के बाहर ना निकले।हाथ को बराबर धूलते रहे।अगर किसी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी दिक्कत होती है।तो वह हमारे कार्यालय प्रतिनिधि या हमारे मोबाइल नंबर पर अपनी समस्या बेहिचक कह सकता है। कप्तानगंज के विधायक ने यह भी बताया कि हमारा पूरा प्रयास है क्षेत्र के विकास की ओर है। और क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा विकास हो ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान हो। विधायक के पैदल भ्रमण के दौरान मंडल अध्यक्ष मोहन गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडे,ब्लाक कप्तानगंज प्रतिनिधि शिवम पांडेय,
भाजपा नेता सर्वदेव दुबे,राजेश निराला,जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी, मंडल महामंत्री पीपी पांडे,उमाकांत शुक्ला योगेश पांडे,बब्बू गुप्ता गोपीनाथ मिश्र,भूतपूर्व प्रमुख विवेक सिंह, इंद्रनाथ गौतम,अरविंद मिश्रा सेक्टर अध्यक्ष,सत्य साहब, विमल पांडे,कप्तानगंज के थाना प्रभारी हरे कृष्ण उपाध्याय मय टीम मौजूद रहे।


Post A Comment: