नई दिल्ली : पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल एक जवान के पिता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा है कि वह नेतागिरी न करें, राजनीति न करें। जवान के पिता के इस बयान को गृहमंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कहा है कि बहादुर जवान के पिता की बात राहुल गांधी के लिए साफ संदेश है।
घायल जवान के पिता ने कहा है कि भारत की सेना बहुत मजबूत है और वह चीन की हरा सकती है। राहुल गांधी को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने सेना में लड़ाई की और वह आगे भी लड़ेगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पूरा देश एक है तो ऐसे में राहुल गांधी को भी छोटी राजनीति से ऊपर उठकर देश के हित में खड़ा होना चाहिए।
The Indian Army is a strong army and can defeat China. Rahul Gandhi don’t indulge in politics in this...my son fought in the army and will continue fighting in the army: Father of injured Indian soldier who fought in (Amateur Video Source)
13K people are talking about this
गौरतलब है कि लद्दाख में हुई चीन के साथ झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के जान गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सवाल उठाया था कि सेना के जवानों को निहत्थे भेजने का फैसला किसका था। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया था।
शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी की ओर से कही गईं बातों पर राहुल गांधी ने आज फिर दो सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने भारतीय क्षेत्र को चीन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अगर जमीन चीन की थी तो हमारे जवान क्यों मारे गए। उन्हें किस जगह मारा गया।
आप को बता दें कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि किसी ने भी हमारी जमीन पर कब्जा नहीं किया है न कोई पोस्ट उनके कब्जे में है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान ने उनको सबक सिखा दिया है। साथ ही सेना को पूरी छूट दी गई है।

Share To:

Post A Comment: