रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे है अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव मय टीम द्वारा थाना कोतवाली में पंजीकृतधारा147,352,504,506,427 भा0द0सं0 व 7 CLA Act में वांछित 05 अभियुक्तों आदिल पुत्र जमील निवासी बडे़बन थाना कोतवाली, विनायक उर्फ़ जस्सू पुत्र रमेश चन्द्र श्रीवास्तव निवासी ब्लॉक रोड बैरिहवा थाना कोतवाली ,प्रिंस पासवान पुत्र रामतीरथ निवासी मुस्तफाबाद जनपद अंबेडकरनगर, अरुण चौधरी पुत्र स्वर्गीय सुभाष चौधरी निवासी बड़ेबन थाना कोतवाली, प्रदीप यादव पुत्र लाल मुनि यादव निवासी विवेकानंद कॉलोनी राैतापार थाना कोतवाली,काे मंगलवार सुबह करीब 8बजे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है |थाना पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्तगणाे द्वारा दिनांक 12.06.2020 की रात में मूड़घाट रास्ते में लकड़ी का डंडा लकड़ी की दुकान से उठाकर विकास भवन के सामने रात्रि मे 03.00 बजे के करीब वहां खड़ी एक बैगनार कार का शीशा तोड़कर उसके बाद डण्डा लहराते हुए तेज आवाज में आम लोगो को मां बहन की गालीयाँ व धमकी देते हुए मेन गेट से आवास विकास कालोनी में घुसे तथा आवास विकास कालोनी में घरो के सामने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ीयो का शीशा तोड़ा गया जिसकी आवाज पर कुछ लोग जगे व बाहर निकले तो उन्हे उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा उग्र होकर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा लेकर दौड़ाये उक्त सभी अपराधी ब्लाक रोड पर आये यहाँ भी सड़क के किनारे खड़ी एक सेण्ट्रो कार का शीशा तोड़ दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद कुमार यादव , कन्हैया पाण्डेय, पवन मिश्रा ,का0 रविकान्त,दीपक कुशवाहा शामिल रहे ।


Post A Comment: