नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार (30 जून) को एक बार फिर देश से मुखातिब हुए. प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना के खिलाफ अब तक सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की चर्चा करते हुए देशवासियों से और अधिक सतर्कता बरतने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि अनलॉक-1 के बाद से देश में लापरवाही बढ़ी है. साथ ही उन्होंने महामारी से देश के मौजूदा हालात की जानकारी दी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा "लॉकडाउन के दौरान बहुत गंभीरता से नियमों का पालन किया गया था. अब अनलॉक में भी सरकारों को, स्थानीय निकाय की संस्थाओं को, देश के नागरिकों को, फिर से उसी तरह की सतर्कता दिखाने की जरूरत है." सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, गरीबों को मुफ्त अनाज देने की मियाद तीन महीने और बढ़ाने का किया आग्रह
पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा "त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है.
यहां देखें पीएम मोदी का पूरा संबोधन-
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस जारी की. इसके तहत सभी कंटेंटमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. जबकि अन्य हिस्सों में गतिविधियां जारी रहेंगी. लेकिन गाइडलाइंस में मेट्रो सेवा, स्कूल-कॉलेज को 31 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.


Post A Comment: