रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर

बस्ती : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, नगरपालिका बस्ती की अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्र के पति पुष्कर मिश्र का लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया है।
दो दिन पूर्व सांस फूलने की जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां कोरोना के लक्षण मिलने पर पुष्कर मिश्र की जांच हुई थी । कोरोना संक्रमित पाये जाने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ से उन्हें लखनऊ अपोलो के लिए रेफर किया गया था ,जहाँ से अंततः उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया था। कल शाम तक स्वास्थ्य में सुधार की सूचनाएं आ रही थी।

 आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। सहज,मिलनसार,सबके लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले पुष्कर मिश्र के निधन की सूचना से भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दलों ,सामाजिक क्षेत्र व आम जनता को गहरा  धक्का लगा है। वह बहुत ही लोक प्रिय वक्त थे। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे है।

उनके पक्के स्थित आवास पर खबर की सत्यता जानने और श्रद्धांजलि देने के लिए लोग इकट्ठा हो रहे है।

Share To:

Post A Comment: