बस्ती , वाल्टरगंज चीनी मिल का बकाया वसूल करने के लिए आगामी 13 जुलाई को बस्ती सुगर मिल की चल एवं अचल सम्पत्ति की निलामी करायी जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि निलामी की यह कार्यवाही  गन्ना आयुक्त उ0प्र0 के निर्देश पर की जा रही है।
उन्होने बताया कि बस्ती सुगर मिल एवं गोविन्द नगर सुगर मिल वाल्टरंगज दोनो एक ही गु्रप की है तथा दोनों मिल बाकीदार है। बस्ती सुगर मिल के 03 लाट का चल सम्पत्ति का निलामी पूर्व में हो चुका है। शेष 08 लाट का मूल्याकंन 25 करोड़ 88 लाख रूपये है। बस्ती सुगर मिल की लगभग 06 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गयी है, जिस पर वाल्टरगंज की आरसी की धनराशि वसूल करने के लिए निलामी होगी।
उन्होने बताया कि वाल्टरगंज सुगर मिल पर वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का 55.75 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य बकाया है। इसके अलावा 10 करोड़ 70 लाख श्रमदेय तथा 40 लाख विद्युत देय बकाया है। इसकी वसूली के लिए 13.07.2020 को निलामी की तिथि निर्धारित की गयी है।
-----------
समाचार स्रोत: सूचना विभाग
Share To:

Post A Comment: