रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर

                 बस्ती


कंटेनमेंट जोन खत्म, दुकानें खुलेंगी, प्रोटोकाल फॉलो करना होगा

बस्तीः कोरोना वायरस के चलते व्यापार में आई स्थिरता से परेशान दुकानदारों के लिये खुशखबरी है। गांधीनगर सहित कई क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन समाप्त कर दिये गये हैं। यानी अब कल से दुकानें खुल सकेंगी। इसके बाद भी 2 गज की दूरी, मास्क, सेनेटाइजर सहित अन्य प्रोटोकाल लागू होंगे। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक रोड पर महारानी होटल के निकट, पुराना डाकखाना, गांधीनगर, बेलवाडाड़ी, रामेश्वरपुरी, विशुनपुरवा, सिविल लाइन, आवास विकास, कम्पनी आग, महरीखावा, इंदिरानगर, प्रहलाद कालोनी, गांवगोड़िया, पिकौरा बक्श, कलेक्ट्रेट, पिकौरा शिवगुलाम, बैरिहवां, बभनगांवा, मिश्रौलिया एवं बस्ती टायर हाइस के पास बने कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिये गये हैं। इसी के साथ साऊंघाट के भतरिन्हवा, रसना, बलभरिया, हकथयागढ़, पलाने, मंझरिया शुक्ल तथा बहादुरपुर ब्लाक के सेमरा चिगन, शेखपुरा समेत मुण्डेरवां मछली मंडी और देईसांड़ कंटेनमेंट भी खत्म कर दिये गये हैं। इन इलाकों में प्रोटाकाल का पालन कर दुकाने खोली जा सकेंगी।

Share To:

Post A Comment: