रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
भानपुर बस्ती
सोनहा से भिरिया बाजार होते हुए गौर को जाने वाली सड़क शिवा गांव के पास एकदम बदहाल है। सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन बेखबर!
यह हाल सोनहा से भिरिया बाजार शिवाघाट को होकर गौर को जाने वाले मुख्य मार्ग का है। गौर ब्लाक के शिवा गांव के पास सड़क टूटकर गड्ढे में बदल गई है और पानी भर गया है। इसी मार्ग से भिरिया, रेहार जंगल, सल्टौआ ब्लॉक, रामनगर ब्लॉक, भानपुर तहसील क्षेत्र के लोग व गौर ब्लाक हर्रैया तहसील व बभनान को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का है। कई बार ग्रामीण व मीडिया के माध्यम से प्रशासन को सूचना देने के बाद भी सारे अधिकारियों को सांप सूंघ गया है। मार्ग से आने जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क की मरम्मत लगभग 5 वर्ष पूर्व किया गया था। शिवा गांव के पास रहने वाले सुशकांत मिश्रा, कुलदीप मौर्या "जीवन", मनोज मौर्या, विश्राम मौर्या, भोला प्रसाद, आदि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की।


Post A Comment: