सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्तीः जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन कटेश्वर पार्क को दस दिन में पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहर कि कार्यो की गुणवत्ता की जॉच के लिए आईआईटी, बीएचयू को अनुरोध पत्र भेजवाये। कटेश्वर पार्क का निरीक्षण करने पहुॅचे जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।
कहा कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्य पूरा होता नही दिखायी दे रहा है। कटेश्वर पार्क में बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन तथा उसके नीचे नोकायन के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। यहॉ रंग-बिरंगी फैहारा भी बनाया जा रहा है। बच्चों के लिए मैगनेटिक कार स्थापित करने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही पूरे पार्क परिसर का सौंदर्यीकरण भी कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान बहुत कम मिस्त्री एवं मजदूर कार्य करते हुए पाये गये। बार-बार निर्देश देने के वाबजूद भी कार्य में तेजी नहीं आयी है, जिसके कारण कार्य पूरा होने में विलम्ब हो रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दिन-रात लगकरके कार्य को 31 जनवरी तक पूरा कराये।
सिविल वर्क की गुणवत्ता जॉचने के लिए आईआईटी, बीएचयू को पत्र भेजा जायेंगा। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने आवास-विकास कालोनी में टीवी टावर पार्क का निरीक्षण किया तथा कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होने बच्चों के खेल के लिए सामान, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था तथा गार्ड रूम तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम रमेश चन्द्र, एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र, ईओ अखिलेश कुमार, सहायक अभियन्ता धनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियन्यता अशोक कुमार सिंह एवं वार्ड के सभासद परमेश्वर


Post A Comment: