*सैदनगर। * कहते हैं जब प्यार होता है तो न उम्र देखी जाती और न ही जात. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना अजीम नगर क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक साठ वर्षीय विधवा महिला को 20 वर्षीय युवक से प्यार हो गया और सात फेरे लेकर दोनों एक दूसरे के बंधन में बंध गये।
मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व जटपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय विधवा केसरबती की मिस काॅल के जारिये जिला हरदोई निवासी बीस वर्षीय राकेश पाल से हो हुई थी, धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी बनाने का फैसला कर लिया। शनिवार को हरदोई निवासी राकेश पाल अपनी प्रेमिका के घर जटपुरा आ पहुंचा और दोनों ने शादी रचाकर उम्र भर के लिए दोनों एक दूसरे के बंधन में बंध गए। केसरवती ने बताया कि राकेश की 2 साल पहले रॉन्ग नंबर से मेरी बात हुई थी, तभी से हम दोनों आपस में वीडियो कॉल भी किया करते थे। दिनभर अनोखी प्रेम कहानी लोगों के बीच क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।


Post A Comment: