सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स बस्ती



रखरखाव के अभाव में 15 साल पुराना शौचालय हुआ बदहाल 2014 में डूडा ने कराया था निर्माण फट गई व  जर्जर छत बदहाली चिकवा टोला वार्ड के 11 सीटर शौचालय में दरवाजे तक टूट गया है नगर पालिका परिषद बस्ती वार्ड नंबर 6 चिकवा टोला में 15 साल पहले डूडा द्वारा निमित सुलभ शौचालय का बुरा हाल है यहां तक कि दरवाजे तक टूट चुका और भवन जर्जर हो चुका है बावजूद इसके जिम्मेदार इसे सुधारने के प्रति गंभीर नहीं है 2014 में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने चिकवा टोला मोहल्ले में 11 सीटर सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया था इसका उपयोग वार्ड के अधिकतर लोग करते थे इधर जब शासन ने शौचालय के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य करवाए तब भी तीन दर्जन परिवारों के पास शौचालय के लिए जमीन नहीं है एेसी दशा में उनके लिए यह शौचालय उपयोगी साबित हो रहा है चिकवा टोला वार्ड के शौचालय का टूटा पड़ा फर्श चिकवा टोला वार्ड का इकलौता बदहाल सार्वजनिक शौचालय व मोहल्ला के निवासी चाँदी देवी का कहना है कि हम लोगों के पास घर के पास जमीन न हो पाने से शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है इसी शौचालय के सहारे हम व हमारे घर आने वाले रिश्तेदार रहते हैं इसलिए इसका दुरुस्त होना बहुत जरूरी है व राज कुमार सोनकर ने बताया कि इस शौचालय की टंकी पूरी तरह से भर चुका है हम लोग खुद चंदा लगाकर सफाई करवाते हैं टंकी खाली कराने के लिए कई बार डूडा से लेकर नपा कार्यालय से कहा गया लेकिन कोई नहीं आया
Share To:

Post A Comment: